{"_id":"6943f18673af3d565704c33a","slug":"the-coach-derailed-ndrf-team-rescued-the-trapped-people-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160692-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पटरी से उतरा कोच...एनडीआरएफ की टीम ने फंसे लोगों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पटरी से उतरा कोच...एनडीआरएफ की टीम ने फंसे लोगों को निकाला
विज्ञापन
रोजा में मॉकड्रिल के दौरान फंसे लोगों को निकालती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के पास बट वेल्डिंग प्लांट में ट्रेन का कोच पटरी से उतारने और चढ़ाने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम ने कोच को ऊपर से काटकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इस दौरान प्रतीकात्मक पुतले को एंबुलेंस से भेजा गया।
दोपहर 12 बजे सिंगल लाइन पर कोच को भेजकर उसे पटरी से उतारा गया। इसके बाद खतरे के सायरन बजाए गए। अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचना दी कि कोच पटरी से उतरा है और आठ लोग फंसे हैं। इसके बाद एनडीआरएफ का 33 सदस्यीय दल पहुंचा। डिप्टी कमांडेंट रवींद्र सिंह की निगरानी में बचाव कार्य शुरू किया।
टीम ने वैगन को काटकर लोगों को निकाला। इस दौरान प्रतीकात्मक पुतले को मृत यात्री मानकर रस्सी के जरिये कोच से नीचे उतारा और एंबुलेंस से भेजा गया। फिर रेलवे कर्मचारियों ने जैक की मदद से कोच को पटरी पर पहुंचाया। इस मौके पर मंडलीय अधिकारियों के अलावा लोको इंस्पेक्टर आरके वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक कुमार, सेक्शन इंजीनियर, रेल पथ निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
विभिन्न विभागों ने कराए मॉक ड्रिल
सीएमआई एसके ठाकुर ने मॉकड्रिल के दौरान कैंप लगाया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से घायल हुए लोगों के नाम दर्ज किए गए। अन्य विभागों ने भी कैंप लगाए।