{"_id":"45be7a2f12f7a41ef910a0f3e71033b7","slug":"the-city-removed-cycle-bike-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकाली गई साइकिल-बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकाली गई साइकिल-बाइक रैली
शाहजहांपुर
Updated Fri, 15 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी की ओर से जिले में साइकिल और बाइक रैली निकाली गईं। बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गों से घूूमती हुई पार्टी कार्यालय पर ही समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में नारे लगाए।
लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, जिला सचिव अकरम सिद्दीकी और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भी रैली में प्रतिभाग करके कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। जितेंद्र ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के झूठों से उकता चुकी जनता ने दिल्ली में केवल तीन सीटों पर समेट दिया।
सिद्दीकी ने कहा कि लैपटॉप वितरण हो या किसान का ऋण माफ करना। सपा ने सभी वायदे निभाए हैं। तनवीर खां ने कहा कि सपा के अच्छे कामों की वजह से 2017 के चुनावों में पार्टी फिर से भारी बहुमतों से विजयी होगी। रैली निकालने वालों में महासचिव रणंजय सिंह, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष विक्रांत चौधरी, इफ्तेखार खां, हरिहरनाथ मिश्रा, सतेंद्र यादव, अग्नि गुप्ता, संजय वर्मा, गुरप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजीत सिंह, कमर खां, दलपत यादव, प्रदीप कुमार, अनिल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, श्रवण सिंह, अर्जुन सिंह, प्रयांशु प्रताप, नौशाद हुसैन आदि शामिल रहे।