फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city is steeped in the spirit of patriotism; patriotic songs echo everywhere.

Shahjahanpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, जगह-जगह गूंजे राष्ट्रभक्ति के गीत

Mon, 17 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The city is steeped in the spirit of patriotism; patriotic songs echo everywhere.
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राए‍ं। संवाद
शाहजहांपुर। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। सरकारी व अर्द्धसरकारी संस्थानों समेत तमाम जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने महापुरुषाें की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति के गीत पेश किए।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गांधी भवन में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व काकोरी एक्शन केस के अमर नायकों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी। सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। शहीद संग्रहालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मंत्री ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खां, अमर शहीद रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिवेणी सहाय मिश्र के पौत्र विनीत मिश्र आदि को सम्मानित किया। सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, विधायक सलोना कुशवाहा, महापौर अर्चना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन वैली काॅन्वेंट में प्रबंधक खावर खान, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि कर्नल आनंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत तराने पेश किए।
सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हाजी मोहम्मद इकरार व प्रधानाचार्य दरक्शा अंसारी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने डांडी मार्च की झांकी पेश की। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्यामनंद ने विचार रखे। मदरसा नुरुल हुदा में प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, एआईटी ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय में काजी मोहम्मद आमिर व अल जामियातुल सुल्तानिया डिजिटल दारुलउलूम में सीमा सुल्तानी, आर्य महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी, जीएफ कॉलेज में प्राचार्य मोहसिन हसन खां ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय सौफरी खुटार में बच्चाें ने प्रभात फेरी निकाली।
25 यूपी बटालियन एनसीसी में कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को सम्मानित भी किया। लेफ्टिनेंट आलोक कुमार, इमरान, मोहम्मद अयूब, आसमा बेगम आदि मौजूद रहे। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर पीके तोमर, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित व अंजुमन इदरीसिया के फैजान हुसैन इदरीसी ने माल्यार्पण किया। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने ध्वजारोहण किया। प्रांतीय जूनियर हाई स्कूल अनुदेशक संघ शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने साथियों के साथ शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय पर मुख्य संरक्षक सीए संजय सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
--
पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया, साथ ही पुलिस कर्मियों को दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इस बीच एसपी ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए सर्विलांस सेल में तैनात आरक्षी मुकुल खोखर, एसओजी में तैनात आरक्षी विशाल चौधरी व अखिलेश कुमार को पुलिस महानिदेशक का रजत प्रशंसा चिह्ल दिया। सराहनीय कार्य के लिए यूपी-112 में तैनात आरक्षी हेमराज सिंह, महिला आरक्षी सावित्री देवी, आरती साहू, रविंद्र कुमार, रिस्पांस टाइम में मुख्य आरक्षी त्रिवेंद्र, होमगार्ड मनीष कुमार गुप्ता, होमगार्ड रवि कुमार को सम्मानित किया। इस बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस लाइन से तिरंगा रैली निकाली गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। समापन स्थल पर डीएम और एसपी भी शामिल हुए।
--
ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी गई सलामी
तिलहर। विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव व खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष हाजरा बेगम व ईओ सुनील कुमार, तहसील में एसडीएम नीलिमा यादव, तहसीलदार अजहर अंसारी, चीनी मिल परिसर में प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना, मां शारदे इंटर कॉलेज में प्रबंधक सोमपाल मौर्य, किसान इंटर कॉलेज में प्रबंधक अरुण यादव उर्फ चैनू, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान और सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य दिलीप सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
कांट। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रसकूपा बहादुरपुर में प्रबंधक अनिल मिश्रा, मैनेजिंग ट्रस्टी उमेश दुबे व अमिता दुबे, प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने ध्वजारोहण किया।
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सह डॉयरेक्टर विनायक अग्रवाल स्कूल इंचार्ज अलंकृत अग्रवाल ने बच्च्चों को पुरस्कृत किया। गांव गंगसरा के चंदी कांवेंट स्कूल में संस्थापक दर्शन सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक अवतार सिंह, प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी मौजूद रहे। राना पब्लिक स्कूल में निदेशक अवतार सिंह राना व प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह चौहान, दि सेक्रेड हार्ट एकेडमी, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज और सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में निदेशक संजीव मेहरोत्रा और रूपा मेहरोत्रा, मारवाह माडर्न स्कूल में डॉयरेक्टर तारा सिंह, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में डॉयरेक्टर राकेश यादव, स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुवायां में अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्राचार्य डॉ. मोहित निगम, कृष्णा एकेडमी पुवायां में विजय वर्मा, राजकीय पॉलीटेक्निक में यूपीपीसीएल के पूर्व मुख्य अभियंता अनुराग माथुर और प्रधानाचार्य सोनिया माथुर,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एसडीएम सदानंद सरोज, बजाज चीनी मिल मकसूदापुर में यूनिट हेड हरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
खुटार। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक डॉ. केएम शुक्ला, गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक हरदेव सिंह, गांव कुसुमा के स्वामी विवेकानंद कन्या इंटर कॉलेज में संचालक अंकुर कुमार, बिटोली देवी महाविद्यालय में प्रबंधक अंकुर कुमार, एलएसपी पब्लिक स्कूल रामपुर कलां में प्रधानाचार्य एसके वर्मा, शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरवेल सिंह, संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रूरा में प्रधानाचार्य दिवाकर नाथ दीक्षित, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हरदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया।
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत में अध्यक्ष पूजा कसाना, आदर्श इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक महेशचंद्र मल्होत्रा, खानकाह ए कलीमीया में सज्जादानशीन हजरत सैय्यद आदिल महमूद कलीमी ने ध्वजारोहण किया।
रोजा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड यूनिट रोजा में यूनिट हेड पंकज गोयनका ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
सेहरामऊ दक्षिणी। थाने में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह, पीएचसी में डॉ.उस्मान अली, परौर थाने में एसएसआई विकेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय नारायण नगर में समाजसेवी सत्यवीर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया।
जलालाबाद। नगर पालिका में चेयरमैन शकील खां, ब्लाॅक कार्यालय में प्रमुख लता सिंह, बार संघ कार्यालय पर अध्यक्ष अनिल पाठक, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह, रोजी पब्लिक स्कूल में निदेशक संजीव मोहन पांडेय, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में चेयरमैन वीरभान सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण अधिकारी राजीव सिंह, सेठ सियाराम इंटर कालेज में प्रबंधक अन्नू सेठ ने ध्वजारोहण किया।
विधायक हरिप्रकाश वर्मा, एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन शकील खां, ईओ एचएन उपाध्याय ने मुख्य चौराहे पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व शहीद अहमद यार खां की मजार पर फूल चढाए। समाजसेवी गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
अल्हागंज। दखिनौआ स्थित पीएमश्री विद्यालय में थाना प्रभारी ओमप्रकाश और सभासद कमलेश शर्मा, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक दल सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।
खुदागंज। ब्लॉक मुख्यालय में पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, थाना में थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य, पीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. फहीम खान ने ध्वजारोहण किया।
निगोही। विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मनोज वर्मा, थाने में इंस्पेक्टर राजीव तोमर, बीआरसी में बीईओ रमेश पंकज ने ध्वजारोहण किया।

-----------
कवि सम्मेलन में कविताओं की फुहाराें से भीगे बंदी
शाहजहांपुर। जिला कारागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बंदियों ने कविताओं का आनंद लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि एडीजे सुरेश कुमार शर्मा, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने दीप जलाकर किया। बाराबंकी से आए गीतकार संजय सांवरा ने मां सरस्वती की वंदना की। गीतकार कवि डॉ.इंदु अजनबी, संयोजक हास्य-व्यंग्य कवि विजय तन्हा, उर्मिलेश सौमित्र, विशेष शर्मा, अमित श्रीवास्तव, डॉ. रेनू सिंह, संदीप कटियार, डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी ने अपनी रचनाएं सुनाईं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद संग्रहालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed