फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city's streets were flooded in an hour of rain

Shahjahanpur News: एक घंटे की बारिश में ही शहर की सड़कें हुईं लबालब

Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The city's streets were flooded in an hour of rain
टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद
शाहजहांपुर। महज एक घंटे की बारिश में ही शहर की सड़कें लबालब हो गईं। नगर निगम ने पिछले महीने नाले-नालियों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जिसकी पोल मंगलवार को हुई बारिश ने खोल दी। नगर निगम कार्यालय से लेकर शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। घंटों लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10.30 बजे काले बादल छा गए। कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक तेज बारिश हुई। इसके बाद करीब आधे घंटे बूंदाबांदी होती रही। नाला-नालियां चोक होने से शहर के मुख्य मार्गों से लेकर प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही। इसमें मुख्य रूप से टाउनहॉल, शहीद उद्यान के सामने, लाल इमली चौराहा रोड, अंटा चौराहा रोड, घंटाघर, बहादुरगंज, गोविंदगंज समेत विभिन्न मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोग या तो सड़कों पर फंस गए, नहीं तो घरों में फंसे रहे। लोग जलभराव पार करते हुए ही आफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। सड़कों पर अधिक जलभराव होने से अधिकतर दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। लोग वाहनों को घसीटते नजर आए। कई लोग जलभराव की वजह से पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए।

नगर निगम कार्यालय परिसर हुआ जलमग्न
शहर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन नगर निगम परिसर में घंटों तक पानी भरा रहा। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के वाहन पानी में फंसे रहे। बाद में नगर निगम के अधिकारियों ने मोटर की मदद से पानी निकलवाया। इसके बाद वाहन निकल सके।

10 मिलीमीटर से अधिक हुई बारिश, फिर से बारिश के बन रहे आसार
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगवार को 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सामान्य से तेज हवा चली। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री वृद्धि हुई। बारिश होने के बाद निकली धूप ने फिर से उमस बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि सुबह पूर्वी हवा चल रही थी, जबकि शाम को पछुआ हवा चलने लगी। वायुदाब भी नौ मिलीबार गिरा हुआ है। इससे अगले 24 घंटों में हल्की से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

अधिकतर फसलों के लिए बारिश फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान, गन्ना, उर्द, मक्का, ज्वार, मूंग के लिए बारिश फायदेमंद है। सब्जियों में लौकी, तोरई, कद्दू, टमाटर, भिंडी और हरी मिर्च के खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो सकता है।

बारिश मेें हुए जलभराव की स्थिति को देखते हुए संबंधित ठेकेदारों का भुगतान रोका जाएगा। फिर से नाली और नालों की सफाई कराई जाएगी जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed