{"_id":"572e12894f1c1b687b5ccfb5","slug":"the-children-mother-of-she-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने किया ‘मां’ की ममता का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने किया ‘मां’ की ममता का बखान
ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 08 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मदर्स डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे पर हुए मनमोहक कार्यक्रम, शिक्षण संस्थाओं में मां को समर्पित रहा शनिवार
बच्चों की मम्मियों ने सहभागिता कर जीते कई इनाम, बच्चों ने की जमकर मस्ती
जिले की शिक्षण संस्थाओं में मदर्स डे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मां को समर्पित कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला अभिभावकों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर बच्चों को खुश किया। बाद में उन्हें स्कूल की ओर से सम्मानित भी किया गया।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मां पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में बच्चों की मम्मियों की गायन प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि अंजू खंडेलवाल ने निधि मेहरोत्रा और प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया। बच्चों ने डांस कर खूब मौजमस्ती की।
संत कृपाल एकेडमी में मदर्स डे पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला। संयोजक दीक्षा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। लीड कांवेंट में मदर्स डे पर कार्ड मेकिंग और हैंड पेंटिंग कंपटीशन हुआ। नूरी खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तराना जमाल ने जीवन में मां की भूमिका पर प्रकाश डाला। बच्चों ने कविता के माध्यम से मां की महिमा का वर्णन किया। आयोजन में फिजा रियाज, वीनस सिंह, अंशिका गुप्ता, आयुषी चौरसिया, अदन फात्मा, आराध्या, दीपांशी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
एसएसएमवी में ग्रीटिंग कार्ड कंपटीशन हुआ, जिसमें कोमल पांडेय, गर्वित, आयशा अली, हिमांशिका बंसल, मेधावी दुबे, श्याम कार्तिकेय, सार्थक वर्मा विजयी रहे। इसके अलावा भी कई प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक मंडल में रंजना खंडेलवाल और सुरभि गुप्ता शामिल रहीं। प्रधानाचार्य जया कामत ने आभार व्यक्त किया। रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां को याद किया। प्रबंधक निर्भय अग्रवाल विभिन्न प्रतियोगिताआें में विजेता बनी महिला अभिभावकों को पुरस्कृत किया। खिरनीबाग किडजी स्कूल में मदर्स डे पर फैशन शो, क्राफ्ट प्रतियोगिता कराई गई। निर्णायक मंडल में डॉ. नमिता सिंह और काजल खन्ना रहीं। विजेता महिला अभिभावकों को प्रबंधक अभिनव ओमर, कोआर्डिनेटर रोशनी गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
आकांक्षा हाई स्कूल में मदर्स डे पर छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, कार्ड मेकिंग, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रबंधक उर्मिला सक्सेना और प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला। बाद में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शैमरॉक रॉकर्स प्ले स्कूल में मदर्स डे पर मनमोहक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. आंचल कौशल, प्रबंधक राजीव गुप्ता ने विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया। सोनाक्षी साहू के संचालन में हुए कार्यक्रम में समरीन, निशि, सृष्टि आदि का योगदान रहा।
भावलखेड़ा। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में मदर्स डे के उपलक्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता और गीतों केे माध्यम से मां को याद किया। गुरुजनों ने बच्चों को मां का महत्व समझाया और उनके योगदान को सराहा।
पुवायां। नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में ‘साहित्यिक क्लब’ की ओर से रवींद्रनाथ टैगोर की 155वीं जयंती और ‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल और सह डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने प्रधानाचार्य डा. एएन शर्मा ने रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खुटार। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रबंधक हरदेव सिंह ने बच्चों को उनके जीव में मां के महत्व पर जानकारी दी। इस दौरान बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी डांस किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीएस मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। रोजी पब्लिक स्कूल में परशुराम जयंती तथा मदर्स डे धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई बच्चों की मां को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल आरएमएस सोलंकी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चो में माही, प्रांजल, आरती, सृष्टि, मानवी, आरोही आदि शामिल रहे जबकि शाहनवाज, महावीर, बलवीर, योगेंद्र, राजेश आदि का सहयोग रहा। स्कूल के प्रबंधक राजीव मोहन पांडेय ने सभी का आभार जताया।