{"_id":"580236b04f1c1bf62d2900a6","slug":"the-child-died-as-an-ambulance-driver-brought-back-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा बच्चे को मरा बताकर वापस ले आया एंबुलेंस ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा बच्चे को मरा बताकर वापस ले आया एंबुलेंस ड्राइवर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराने वाली एंबुलेंस के स्टाफ की मनमानी कार्यशैली से रोज ही लफड़े हो रहे हैं। खुटार पीएचसी में बुखार से तप रहे एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर करने के मामले में भी इसी तरह लापरवाही बरती गई। एंबुलेंस चालक उसे मरा समझकर बीच रास्ते से ही एंबुलेंस वापस कर लाया। बच्चे के घरवालों ने हंगामा किया तो डॉक्टर ने बच्चे का चेकअप कर एंबुलेंस चालक की फटकार लगाई। बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल ले जाया गया।
नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी रामकिशोर के नौ वर्षीय पुत्र विपिन को चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। विपिन को शनिवार को दिन में 11 बजे खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने विपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामकिशोर ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस भेजे जाने की अपील की। खुटार की एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुवायां से एंबुलेंस भेजी गई। एंबुलेंस चालक मंजीत सिंह विपिन और उसके परिवार को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुआ। रामकिशोर के अनुसार खुटार पुवायां के बीच रास्ते में विपिन की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि परिवार के लोगों से एंबुलेंस चालक और उसके साथ मौजूद सहायक ने कह दिया कि विपिन की मौत हो गई है और चालक एंबुलेंस को वापस खुटार के सरकारी अस्पताल ले आया।
डॉक्टरों ने विपिन को देखा तो वह जीवित था। इस बीच विपिन के परिवार के लोगों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने परिवार के लोगों को शांत कर विपिन को फिर से जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में एंबुलेंस चालक मंजीत सिंह का कहना है कि विपिन के परिवार के लोग खुटार से निकलते ही रोनेे लगे और एंबुलेंस जबरन वापस खुटार अस्पताल ले गए। उस पर विपिन को मृत बताने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
विज्ञापन
विपिन को खुटार से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मैं एक जांच के सिलसिले में क्षेत्र में गया था। इस दौरान हो सकता है कि उसे वापस लाया गया हो। शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। - डॉ. संजीव कुमार प्रभारी पीएचसी खुटार
बढ़ता जा रहा बुखार का प्रकोप
पुवायां। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह हैं कि निजी अस्पतालों बुखार के रोगियों से पूरी तरह भरे हुए हैं। सरकारी अस्पताल में भी बुखार के रोगियों की भारी भीड़ हो रही है। निगोही की स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सत्यपाल सिंह और गांव इटौली के प्रधान सर्वेश शर्मा भी तेज बुखार की चपेट में हैं। सर्वेश का पुवायां में इलाज चल रहा है, जबकि सत्यपाल सिंह को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है।