{"_id":"68b9da9eb7e5bef26000cb80","slug":"the-changes-made-in-the-syllabus-are-highly-commendable-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-151971-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पाठ्यक्रम में किये गए बदलाव बेहद सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पाठ्यक्रम में किये गए बदलाव बेहद सराहनीय
विज्ञापन
सिंधौली। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवेंदु मिश्र सहित समस्त एआरपी ने आरएलडी विद्यालय के प्रबंधक श्रवण दीक्षित को सम्मानित किया। स्थानांतरण होकर ब्लॉक क्षेत्र में आए नवागत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
नवेंदु मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक वर्ग के पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव बेहद सराहनीय हैं। विद्यार्थियों की अभिरुचि का पूरा ध्यान रखा गया है। एआरपी अतुल शुक्ला ने कहा कि निपुण लक्ष्य में भी विभाग के अपेक्षात्मक घटाव से लक्ष्य प्राप्त करने में विद्यार्थी और शिक्षक दोनों को मदद मिलेगी। संदर्भदाता डॉ. रूपेंद्र जीत सिंह, मो.वली, एआरपी आरफीन खां, उपेंद्र तिवारी, अरविंद गौतम आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद