शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के पांच ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। सभी काे फूलमाला पहनाकर प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
शहर के एक मैरिज लॉन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि जलालाबाद से जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष, संतोष कुमार मंत्री, तिलहर में अरविंद वर्मा अध्यक्ष, मनोज मलिक मंत्री और अभिषेक गंगवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। खुटार से सचिन मिश्रा अध्यक्ष, संतोष सिंह मंत्री, मोहम्मद इमरान कोषाध्यक्ष, ददरौल में नवनीत तिवारी अध्यक्ष और अंकित रस्तोगी कोषाध्यक्ष, कांट में दशरथ नंदन अवस्थी अध्यक्ष बनाए गए है।
पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से टीईटी अनिवार्यता का निर्णय सभी सेवारत शिक्षकों के लिए पारित हुआ है। इससे शिक्षक अत्यंत परेशान हैं। इसके विरोध में 11 दिसंबर को शिक्षक दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर चुनाव प्रभारी रत्नाकर दीक्षित, चुनाव पर्यवेक्षक विक्रांत मिश्रा, अरविंद शुक्ला मौजूद रहे। संवाद