फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Chairman, along with the ward members, carried out a cleanup drive by sweeping.

Shahjahanpur News: चेयरमैन ने वार्ड सदस्यों के साथ झाड़ू लगाकर की सफाई

Sun, 03 May 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Chairman, along with the ward members, carried out a cleanup drive by sweeping.
निगोही में झाडू लगाते चेयरमैन मनोज वर्मा। स्रोत: स्वयं
निगोही। सफाई कर्मचारियों की चार दिन से जारी हड़ताल के कारण नगर में बढ़़ रही गंदगी को देखते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने शनिवार को स्वयं कई वार्ड सदस्यों के साथ झाड़ू लगाकर कई गलियों में सफाई की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र कर सफाई कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनके खिलाफ सफाई कर्मचारी नितिन एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराकर छवि धूमिल करने का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन

नगर सफाई कर्मी यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना था कि नगर पंचायत के कर्मचारी, सफाई कर्मियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने नगर में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को मास्क, दस्ताने आदि उपलब्ध कराने, सरकार से तय समय के अनुसार कार्य लिए जाने आदि मांगें दोहराते हुए कहा कि मांगे पूरी होने तक सफाई कर्मी कार्य पर नहीं लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed