फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The CDO inquired about the situation, checked the availability of medicines, and inspected their expiry dates.

Shahjahanpur News: सीडीओ ने जाना हालचाल, दवाओं की उपलब्धता और देखी समाप्ति तिथि

Sun, 03 May 2026 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The CDO inquired about the situation, checked the availability of medicines, and inspected their expiry dates.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान मरीजों का हालचाल लेते सीडीओ। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से वार्ता की। वार्डों में बने मेडिसिन रूम में दवाओं की उपलब्धता व उनकी समाप्ति तिथि की भी जांच की।
विज्ञापन

सीडीओ को आपातकालीन वार्ड में बुखार व दुर्घटना से संबंधित मरीज भर्ती मिले। ट्रॉमा व मेल सर्जिकल वार्ड, प्रथम तल पर फीमेल सर्जिकल, एसएनसीयू एवं आईसीयू, द्वितीय तल पर फीमेल मेडिसिन, ऑर्थो एवं मेल मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपस्थित मरीजों के परिजनों से वार्ता की। स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी मरीजों की देखभाल व बेहतर उपचार किया जाए। शौचालयों की स्वच्छता व पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ को वर्तमान में लू पीड़ित कोई भर्ती नहीं मिला। उन्होंने लू से बचाव के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। प्रत्येक वार्ड में मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की। आपातकालीन मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद सिराज मौजूद रहे।

--
आरोग्य मित्रों को दिए दिशा-निर्देश
आयुष्मान कार्ड सेंटर पर तैनात आरोग्य मित्रों को निर्देश दिए कि सभी पात्र मरीजों के उपचार में आयुष्मान कार्ड का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें। भुगतान में विलंब नहीं हो। कुपोषित बच्चों के बेहतर देखभाल के लिए विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed