{"_id":"57e297d24f1c1b2856a82f4f","slug":"the-candle-wreath-out-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल कर दी शहीदों को श्रद्धांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल कर दी शहीदों को श्रद्धांजली
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात नगर पालिका सदस्य राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की।
जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 18 सैनिकों की शहादत पर लोगों को गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात नगर के तमाम लोगों ने विभिन्न मार्गों पर कैंडल मार्च निकालकर जब तक सूरज खंद रहेगा, अमर शहीदों का नाम रहेगा के नारे लगाए। इसके बाद राजीव चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजेश त्रिवेदी ने कहा कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और पाकिस्तान को इसका दंड भुगतना होगा। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च में गोपाल अग्निहोत्री, जगजीत सिंह टांडे, पुनीत शर्मा, सुरेश वर्मा, रामसिंह यादव, रामसुरेश बाजपेयी, नौशाद खां, रामप्रकाश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कलान में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
कलान। शहीद हुए सैनिकों की याद में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर नायक जदुनाथ सिंह की ब्लाक प्रांगण में स्थापित प्रतिमा के पास पहुंचे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवा बुधवार को पाइप सेंटर में एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में बदायूं-फर्रूखावाद मार्ग होते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते और कैंडल मार्च निकालते हुए शहीद जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डा. जितेंद्र यादव, दीपू गुप्ता, विनय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, मुकेश गुप्ता, भूपेंद्र यादव, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, रंजीत सिंह, संदीप सिंह, कल्लू पांडे, रामू शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, संगम सिंह, वीरपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।