{"_id":"689cdf6d42ee9a9fcf06640c","slug":"the-business-board-will-take-out-a-tricolor-march-on-independence-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-150355-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापार मंडल स्वतंत्रता दिवस पर निकालेगा तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापार मंडल स्वतंत्रता दिवस पर निकालेगा तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारी करते पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बुधवार को खिरनीबाग कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा में सबसे पहले एक पिकअप वाहन पर डीजे साउंड लगाया जाएगा। इससे देशभक्ति के गीत बजाएं जाएंगे। यात्रा की वीडियोग्राफी की जाएगी। वाहन के दोनोें ओर तिरंगा लगाए जाएंगे। एक पिकअप पर वरिष्ठ सदस्यों के लिए मंच बनाया जा रहा है जो कि रैली का मार्गदर्शन करेंगे।
व्यापार मंडल के सदस्य बाइक के साथ रैली के रूट पर चलेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। यात्रा खिरनीबाग क्रीड़ा स्थल से शुरू होकर खिरनीबाग कार्यालय होते हुए रामप्रसाद बिस्मिल पार्क से सदर चौराहा से घंटाघर पहुंचेगी। यहां से चौक से केरूगंज होते हुए कचहरी से गोविंदगंज से सदर बाजार होते हुए खिरनीबाग कार्यालय में समाप्त होगी। इस दौरान प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, अखिल मिश्रा, हनी सिंह, प्रमोद मल्होत्रा, मोहित ढींगरा आदि मौजूद रहे।