फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bull killed the teenager guarding the farm

Shahjahanpur News: खेत की रखवाली कर रहे किशोर को सांड़ ने पटकर मार डाला

Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
The bull killed the teenager guarding the farm
मृतक आकाश
गन्ने के खेत से निकलकर आए सांड़ ने अचानक किया हमला
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव सूथा निवासी अशोक सिंह के पुत्र आकाश (14) को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। हमला खेत की रखवाली करते समय किया। पेट में सींग घुसने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। यहां बता दें कि दो दिन पहले फसल की रखवाली के दौरान छुट्टा पशु ने जलालाबाद में एक महिला की जान ले ली थी।
बुधवार को आकाश अपने खेत की रखवाली कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे गन्ने के खेत से निकलकर आए सांड़ को आकाश ने भगाने का प्रयास किया। सांड़ ने उठाकर उसे पटक दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए और सांड़ को भगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यहां बता दें कि इससे पहले जलालाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडरा के मजरा नौगवां में सोमवार की सुबह आलू की फसल रखाने गई रीना देवी (50) की भी मौत छुट्टा पशु के हमले में हो गई थी। उधर, छुट्टा पशुओं के लिए गोशाला नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed