{"_id":"6351abb7d0a6f6516373a2b8","slug":"the-bull-created-a-ruckus-the-traders-ran-away-after-closing-the-shops-shahjahanpur-news-bly501507440","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रामपुर कलां में सांड ने मचाया उत्पात, दुकानें बंद करके भागे व्यापारी, धमा-चौकड़ी में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रामपुर कलां में सांड ने मचाया उत्पात, दुकानें बंद करके भागे व्यापारी, धमा-चौकड़ी में दो घायल
Fri, 21 Oct 2022 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:42 AM IST
सार
क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसान बेहद परेशान हैं। किसान पशुओं को भगाते है तो वह गांव और कस्बों में शरण लेते है। पुवायां खुटार हाईवे पर बसे गांव रामपुर कलां में दो दर्जन से अधिक छुट्टा पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
दुकान पर बैठा उत्पात मचाने वाला सांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में गुरुवार दोपहर बाद एक सांड ने गांव रामपुर कलां में गुरुद्वारा के पास उत्पात मचाना शुरू कर दिया। सांड ने दो लोगों पर हमला भी किया। दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसान बेहद परेशान हैं। किसान पशुओं को भगाते है तो वह गांव और कस्बों में शरण लेते है। पुवायां खुटार हाईवे पर बसे गांव रामपुर कलां में दो दर्जन से अधिक छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक सांड अचानक उत्पात मचाने लगा। इस दौरान दिव्यांग युवक मनसुख ने सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उसे पटक दिया।
विज्ञापन
इससे वह घायल हो गया। सांड ने एक दुकानदार की कार में टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बाइक से निकल रहे गांव नवाजपुर के श्रीपाल की बाइक में टक्कर मार दी। श्रीपाल घायल हो गए और उनकी बाइक भी टूट गई। सांड के उत्पात को देखकर व्यापारी दुकानें बंद करके इधर उधर भाग निकले। काफी देर तक सांड के आतंक को देखने के बाद भीड़ ने एकजुट होकर भगाया। इसके बाद राहत की सांस ली गई।
विज्ञापन