फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bull came in front of the bike, the woman died on the road

बाइक के सामने आया सांड़, सड़क पर गिरने से महिला की मौत

Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The bull came in front of the bike, the woman died on the road
मृतका रामबेटी के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। ब्लॉक रोड निवासी पप्पू अपनी पत्नी रामबेटी के साथ शुक्रवार दोपहर को बेटी की शादी का पहला कार्ड देकर बाइक से सीतापुर से लौट रहा था। मैगलगंज में हाईवे पर एक सांड़ के सामने आने से बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरने से घायल हुई रामबेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तिलहर के ब्लॉक रोड के रहने वाले पप्पू ढोलक वाले की छोटी बेटी प्रीति का विवाह दो मई को होना है। बिटिया की शादी का पहला कार्ड देने के लिए वह बाइक से पत्नी रामबेटी (45) के साथ अपनी ससुराल सीतापुर के गांव जसुलिया विशुननगर गए थे। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे वह बाइक से पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। मैगलगंज के पास हाईवे पर बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया।
विज्ञापन

पप्पू और रामबेटी सड़क पर गिर गए। सिर फटने से थोड़ी देर में रामबेटी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन पप्पू को देर शाम तिलहर सीएचसी लाए। पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदली
पप्पू और रामबेटी की बिटिया प्रीति की शादी की रस्में घर में शुरू हो गई थीं। रामबेटी की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन बनने जा रही प्रीति पर तो मानो पहाड़ टूट पड़ा। पप्पू के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पप्पू ढोलक बजाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed