फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bridge was constructed by Car Service...

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्य तिथि मनाई

Wed, 08 Jul 2015 08:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Jul 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
The bridge was constructed by Car Service...
 प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत अन्य संस्थाओं ने गोष्ठियां करके उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सपा कार्यालय में बुधवार को हुए कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. चंद्रशेखर के राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया। उधर, जन नायक चंद्रशेखर शिक्षा समिति की ओर से आनंदपुरम स्थित कार्यालय में सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके जीवन दर्शन को अपनाने का संकल्प किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा कार्यालय में चंद्रशेखर की आठवीं पुण्य तिथि उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटने लगे। सभी ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि चंद्रशेखर जीवन पर्यन्त कभी भी अन्याय के आगे न तो झुके और न टूटे। उन्होंने हमेशा देश में समाजवाद की अलख जगाने का काम किया।
विज्ञापन

जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कहा कि वह सादा जीवन-उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे और उन्होंने सदैव समाज के दबे-कुचले तथा गरीबों के लिए संघर्ष किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने उनकी समाजवादी विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई। डॉ. नवनीत यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में र्सैयद रिजवान अहमद, आफाक अली खां, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सर्राफ पंकज वर्मा, नगर अध्यक्ष कपिल सिंह, गायत्री वर्मा, प्रतिभा अगिभनहोत्री आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंद्रशेखर के नाम से गठित जन नायक शिक्षा समिति की ओर से आनंदपुरम स्थित कार्यालय में हुई गोष्ठी में जीएफ कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक समाजवाद के पक्षधर और आधुनिक भारतीय राजनीति के केंद्रीय व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन में राष्ट्रीय सवालोें पर होने वाली बहसों में हस्तक्षेप करके हमेशा समाजवादी मूल्यों पर आधारित विश्लेषण किया।
युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर भाजपा द्वारा राजनीति में धर्म के इस्तेमाल को जितना खतरनाक मानते थे, मायावती और मुलायम सिंह यादव की जातीय राजनीति से भी उतने ही चिंतित थे। आर्य समाज के जिला प्रधान रामसागर यादव ने कहा कि विशाल और बोल्ड व्यक्तित्व के धनी चंद्रशेखर आपातकाल के दौरान कांग्रेस में रहते हुए भी जेपी के समर्थक बने तो स्वदेशी के मुद्दे पर आरएसएस का समर्थन करने में संकोच नहीं किया।

गोष्ठी में मुकेश परिहार ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न सम्मान देने और प्रदेश सरकार से उनके नाम पर कल्याणकारी योजना शुरू किए जाने की मांग की। कार्यक्रम में सेठपाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह परिहार, एवी सिंह, दीपक सिंह, मनोज कुमार, अजय शंखवार, विजय प्रताप सिंह, शिवकुमार यादव, अवधेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed