फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The boy of the village was murdered by a village boy for opposing rape

दुष्कर्म का विरोध करने पर गांव के युवक ने की थी बालक की हत्या

Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The boy of the village was murdered by a village boy for opposing rape
शाहजहांपुर। एएसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में छानबीन कर रही रोजा पुलिस ने चौथे दिन मंगलवार को 10 साल के बच्चे की हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बालक से आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसका विरोध करने पर गला दबाकर बालक को मार डाला था।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया सड़क निवासी 10 साल का नीलेश अपनी बड़ी बहन के साथ भैंस चराने गया था। करीब 11 बजे बहन खाना खाने चली गई। उसके लौटने पर नीलेश नहीं मिला तो तलाशी शुरू हुई। ग्रामीणों को तलाशी के दौरान सियाराम के गन्ने के खेत में नीलेश की लाश मिली थी। मां ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी एस आनंद ने एएसपी सिटी के निर्देशन में टीम गठित की थी। एएसपी सिटी ने बताया कि रोजा इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने विवेचना शुरू की तो बालक के पास गांव के एक युवक के मौजूद होने का पता चला।
विज्ञापन

सबूत जुटाने के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एएसपी सिटी के मुताबिक बालक को अकेला देखकर आरोपी गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बालक के शोर मचाने पर युवक ने मुंह दबाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। शव मौके पर फेंकने के बाद खुद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed