फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body was found on the highway...murder report filed after six months

Shahjahanpur News: हाईवे पर मिला था शव...छह महीने बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The body was found on the highway...murder report filed after six months
जैतीपुर। बरेली के युवक की छह महीने पहले संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार मोहल्ला निवासी मनीष कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर 2024 को उनके बेटे अखिलेश अपने छोटे भाई अखिलेंद्र (30 वर्ष) के साथ जैतीपुर के अवा गांव में मामा घनश्याम पाठक के यहां आए थे। 21 दिसंबर की सुबह अखिलेंद्र का शव क्षत-विक्षत हालत में नौगवां गोविंदपुर गांव के पास तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से बरेली के शांति बिहार मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे हैं। मकान में आंवला की एक महिला रहती थी। उसकी बेटे के साथ नजदीकी हो गई थी। महिला के पति ने बेटे को देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि महिला के पति वीरेंद्र ने रिश्तेदार विजय निवासी आसफपुर फैजगंज बेहटा, प्रदीप व सुधांशु निवासी झुकसा, दातागंज, बदायूं के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सबूत न मिले, इसके लिए हादसे का रूप देकर शव के ऊपर से वाहन निकाला गया था। इंस्पेक्टर गौरव त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed