फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of the youth who jumped into the river to make a reel was found on the fourth day

Shahjahanpur News: रील बनाने के फेर में नदी में कूदे युवक का चौथे दिन मिला शव

Sat, 09 Aug 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The body of the youth who jumped into the river to make a reel was found on the fourth day
विजलेश उर्फ भूरे का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : घटना पर विलाप करते परिजन।
रोजा (शाहजहांपुर)। रील बनाने के फेर में बुधवार शाम खन्नौत नदी में छलांग लगाने वाले थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी 21 वर्षीय विजलेश उर्फ भूरे का शव चौथे दिन शनिवार सुबह आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव स्थित नदी में उतराता मिल गया। रक्षाबंधन पर मिले भाई के शव को देख बहनों की आंखों से अश्रुधारा बह निकली।
विज्ञापन


बुधवार की शाम थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी 21 वर्षीय विजलेश उर्फ भूरे ने रील बनाने के लिए खन्नौत नदी में छलांग लगा दी थी। नदी में कूदने के बाद भूरे करीब 500 मीटर दूर तक तैरता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद बह गया। पीएसी टीम रोजाना स्टीमर से भूरे की तलाश कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को चौथे दिन सुबह नौ बजे घटनास्थल से करीब छह-सात किलोमीटर दूर दनियापुर में भूरे का शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची बहन रचना छोटे भाई के शव को देख बिलख पड़ीं। बोलीं- 30 जुलाई को भाई दिल्ली से वापस आया था। उसने कहा था कि रक्षाबंधन पर लेने आएगा। बहन रचना ने बताया कि भाई भूरे ट्रक चालक था। चार भाइयों और तीन बहनों में छठे नंबर का था। बहन रचना, सपना, पूनम रोते-रोते बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो माह बाद होनी थी भूरे की शादी
परिजनों ने बताया कि भूरे की शादी कानपुर की एक युवती से तय थी। गोदभराई भी हो चुकी थी। नवरात्र में बरात की तारीख तय होनी थी। घटना की जानकारी होने पर जहां उसका रिश्ता तय हुआ था, वे लोग भी पहुंचे। बहन रचना ने बताया कि दनियापुर घाट के पास वे लोग दो बार तलाश करने आ चुके थे।

विजलेश उर्फ भूरे का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विजलेश उर्फ भूरे का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : घटना पर विलाप करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed