{"_id":"628bd86aea63e628937f17d4","slug":"the-body-of-the-youth-of-lucknow-handed-over-to-the-family-shahjahanpur-news-bly4858912135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के युवक का शव परिजन को सौंपा, ठेकेदार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के युवक का शव परिजन को सौंपा, ठेकेदार पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर गांव में मोबाइल का टावर लगाते समय करंट से मरने वाले राकेश कुमार (35) के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। दूसरी तरफ मृतक के भाई ने ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शाहबाजनगर चौकी इंचार्ज ने सुनवाई नहीं की, जिसके बाद डीएम को पत्र भेजा है।
लखनऊ के ग्राम मिर्जापुर सेक्टर एल निवासी राकेश कुमार की रविवार को शाहबाजनगर में करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई संतोष वर्मा ने बताया कि राकेश बाइक मैकेनिक था। तीन माह पहले एक व्यक्ति से मुलाकात होने के बाद टावर लगाने के काम पर चला जाता था। आरोप है कि 20 दिन पहले रुपयों को लेकर ठेकेदार से उसका विवाद हो गया था। 22 मई को राकेश को लेकर ठेकेदार शाहजहांपुर आ गया।
शाम करीब सवा सात बजे राकेश को करंट लगने की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां कुछ पता नहीं चला। उसके बाद डॉयल 112 को सूचना दी। तब शव मॉर्चरी में होने की सूचना मिली। संतोष का आरोप है कि ठेकेदार ने जानबूझकर बिजली के पोल पर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ितों ने बताया कि वह शाहबाजनगर चौकी पर भी गए, पर वहां के प्रभारी से मुलाकात नहीं हो सकी। सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर आने के बाद जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी