{"_id":"61cb630c21956e08a83cb02e","slug":"the-body-of-the-young-man-was-found-in-the-pond-the-family-suspected-of-murder-shahjahanpur-news-bly4707976136","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पच्चूलाल के परिजन घटना की जानकारी देते हुए
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गांव जमुका निवासी पच्चूलाल (30) का शव मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव निगोना के पास रेलवे पटरी किनारे एक तालाब में मिला। वह 22 दिसंबर को घर से लापता हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
22 दिसंबर की रात करीब आठ बजे पच्चूलाल परिजन को बगैर सूचना दिए घर से चला गया था। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रोजा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के निगोना गांव के पास तालाब किनारे कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त पच्चूलाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम पर पहुंचे पच्चूलाल के घर वाले और ससुराल वाले एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। बहन सुरिता ने बताया कि दीपावली से पहले नाराज होकर पच्चू की पत्नी रिंकी मायके चली गई थी। पच्चू कोई काम नहीं करता था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। पच्चू अपनी पत्नी से खर्चे के लिए रुपये मांगता था। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी अपने मायके वालों को बुलवाकर पच्चू के साथ मारपीट करवाती थी। आरोप है कि जिस जगह पर पच्चू का शव मिला है, वहां पर कुछ डंडे भी मिले हैं। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। रोजा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। युवक मानसिक मंदित बताया जा रहा है।