फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of Kismatiya of Ballia turned out to be trapped in the engine of the goods train

बलिया की किस्मतिया के रूप में हुई मालगाड़ी में फंसे मिले शव की पहचान

Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
The body of Kismatiya of Ballia turned out to be trapped in the engine of the goods train
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन में फंसा शव बलिया की किस्मतिया (65) का निकला। उसकी पहचान कर ली गई है। वह चंडीगढ़ से बेटे के साथ हरिहर एक्सप्रेस से बलिया लौट रही थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हरिहर एक्सप्रेस से महिला की गिरकर मौत हो गई थी। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। पीछे से आई मालगाड़ी के इंजन में साड़ी लिपटने से उसका शव फंस गया। कटरा के आगे रेलकर्मी की नजर फंसे शव पर पड़ने पर उसने कंट्रोल को जानकारी दी थी। कंट्रोल के आदेश पर मालगाड़ी को बंथरा में रोककर शव को निकाला गया। देर रात को कटरा थाने पहुंचकर शव का फोटो देखकर बलिया के गांव पंचा थाना मनियार निवासी विनोद कुमार ने अपनी मां किस्मतिया देवी के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सोता रह गया बेटा, मां की ट्रेन से गिर मौत हो गई
दिव्यांग विनोद कुमार के बहनोई राजनाथ व बहन उमरावती चंडीगढ़ में रहते हैं। छह महीने से किस्मतिया देवी व साले विनोद कुमार चंडीगढ़ में थे। बुधवार को दोनों को अंबाला स्टेशन से हरिहर एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी में सवार कराया था। बरेली में मां और बेटे ने खाना खाया। विनोद सो गया। जब उसकी आंख खुली तो मां को सीट पर नहीं पाकर तलाश किया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच सिग्नल डाउन नहीं होने की वजह से रोजा में ट्रेन रुकी तो वह बोगी से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉयल 112 पर कॉल कर दी जानकारी
विनोद कुमार ने रोजा में ट्रेन से उतरने के बाद मां के ट्रेन से गायब होने की सूचना डॉयल 112 को दी। इसके बाद उसे कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed