{"_id":"643854fafec8d5d43e0581f7","slug":"the-body-of-an-elderly-missing-for-ten-days-was-found-lying-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-4-1-125368-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दस दिन से लापता बुजुर्ग का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दस दिन से लापता बुजुर्ग का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला
विज्ञापन
- पत्नी की मौत के बाद बिगड़ गया था मानसिक संतुलन
- बेटों ने तलाश की पर उनका नहीं लगा कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नन्हू (60) का शव नेशनल हाईवे पर बंथरा गांव के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला है। वह करीब दस दिन से घर से लापता था।
परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। नन्हू की पत्नी की मौत काफी पहले हो चुकी है। उस समय उनका बेटा जावेद और जाहिद छोटे थे। जावेद के अनुसार, उनकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली। उस महिला की मृत्यु के बाद उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया था। नन्हू को बेटे अपने घर में रखते थे, लेकिन वह भाग जाते थे। दस दिन पहले भी वह घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस को नेशनल हाईवे के किनारे उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। बेटे जावेद ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।