{"_id":"67dc6f1efc2ad7234303401f","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-in-the-room-she-was-married-four-months-ago-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-139902-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला का कमरे में लटका मिला शव, चार माह पूर्व हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला का कमरे में लटका मिला शव, चार माह पूर्व हुई थी शादी
Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। शादी के चार माह बाद ही थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी निवासी सहनुम (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के गांव सहजनपुर निवासी रईस पुत्र गुड्डू का निकाह थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी मोहम्मद रफी की 22 वर्षीय बेटी सहनुम के साथ पिछले साल नौ नवंबर को हुआ था। आठ माह पूर्व दंपती थाना आरसी मिशन के रौसर कोठी में खरीदे गए मकान में आकर रहने लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह मृतका के परिजनों को पति रईस ने फोन कर आत्महत्या की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। सहनुम के मामा वाजिद अली ने बताया कि शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों को समझा दिया गया था, लेकिन सुबह सहनुम की मौत की खबर मिली। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया मृतका के परिजनों के अलावा ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं था।