{"_id":"58fb951a4f1c1be6398b5877","slug":"the-body-of-a-tehsil-worker-found-in-a-trench-at-the-edge-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खाई में मिला तहसील कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खाई में मिला तहसील कर्मी का शव
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में पुलिस ने खैरपुर रोड किनारे खांई से शनिवार सुबह बरामद किया। देर शाम मृतक की पहचान होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
नगर के मोहल्ला निजामगंज निवासी संजीव (35) अपने पिता केसरी लाल जाटव की मृत्यु के बाद तहसील तिलहर में कानूनगो निगोही के साथ चेनमेन (चतुर्थश्रेणी) के पद पर कार्यरत था। बताते है कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी व पुत्र पि्रंस (6) और पुत्री सीता (3) के साथ लगभग एक साल से बरेली में किराए के मकान में रह रहा था। बरेली से तिलहर प्रतिदिन आकर ड्यूटी करता था। शराब पीने के कारण पत्नी से अनबन रहती थी।
मृतक का भाई संतोष व एक अन्य भाई तिलहर के निजामगंज में पैतृक मकान में रहते हैं। वह चार दिन पहले बरेली से तिलहर आया था। तब से घर बरेली नही गया था। शनिवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर शाम को बरेली से आई पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि शुक्र्तवार शाम तक पति से फोन पर बात हुई थी। वह बरेली आने को कह रहा था संजीव ने बताया था कि उसके दो हजार रुपये गिर गए हैं, बरेली आकर बच्चों का एडमीशन कराना है फीस भी जमा करनी है। पत्नी ने बताया कि घर न आने पर जब रात फोन मिलाया तब उससे बात नही हो पाई। उसका फोन बंद था। शनिवार सुबह सड़क के किनारे गांव मंसूरपुर गौटिया पुलिया के समीप खंती में शव मिलने की चर्चा नगर में फैल गई। दोपहर बाद शाम को मृतक के भाई संतोष को संजीव के लापता होने की खबर लगी। सीओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि सुबह मिले अज्ञात शव की पहचान संजीव जाटव मोहल्ला निजामगंज के रूप में कर ली गई है।