फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a car driver from Puwaiyan was found lying on the railway ground in Roza.

Shahjahanpur News: रोजा में रेलवे मैदान पर पड़ा मिला पुवायां के कार चालक का शव

Fri, 10 Oct 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a car driver from Puwaiyan was found lying on the railway ground in Roza.
अवनीश दी​क्षित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां / रोजा (शाहजहांपुर)। चार दिन पूर्व सितारगंज के लिए बुकिंग पर गए पुवायां के कार चालक का शव रोजा के रेलवे मैदान की झाड़ियों में पड़ा मिला। कार गायब होने के चलते चालक की लूट के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस कार बुक करने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी सूरज दीक्षित ने बताया कि नगर के ही रिंकू पांडेय ने छह अक्तूबर को अपनी कार को बुकिंग पर सितारगंज भेजा था। कार को उनके पिता अवनीश दीक्षित चलाकर ले गए थे। रोजा निवासी गुरुसेवक सिंह कार को बुकिंग पर ले गए थे। सात अक्तूबर को वापस आना था।
विज्ञापन

सात अक्तूबर तक गुरुसेवक ने उनसे बात की लेकिन पिता से बात नहीं कराई। आठ अक्तूबर को सूरज ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। एसओजी ने भी पुवायां पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली, लेकिन अवनीश का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को रोजा थाने की पुलिस को रेलवे मैदान की झाड़ियों में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो मृतक के बारे में कुछ पता नहीं लग सका। शव मिलने की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ सदर प्रयांक जैन फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
वहीं, जानकारी मिलने पर अवनीश के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
-----
कार और मोबाइल लूटने व अंगोछे से गला दबाकर हत्या की आशंका
पुवायां। छह अक्तूबर को पुवायां से गाड़ी बुकिंग पर ले जाने के कुछ घंटे बाद ही कार और मोबाइल लूटने के बाद अवनीश की हत्या कर दी गई थी। शव के दो से तीन दिन पुराना होने के कारण इसका अंदाजा लगाया जा रहा है।

रोजा निवासी गुरुसेवक सिंह कुछ दिन पूर्व पुवायां के गांव पटई में एक दोस्त के घर वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। यहां दो दिन रुकने के बाद उसने सितारगंज जाने के लिए पुवायां से कार बुक की थी। अवनीश के गाड़ी ले जाने के कुछ घंटे बाद ही उनका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस अवनीश की मोबाइल की आखिरी लोकेशन के हिसाब से जांच कर रही थी। पुवायां पुलिस की एक टीम बृहस्पतिवार सुबह से ही रोजा क्षेत्र में जानकारी करने में लगी हुई थी। पुलिस का अंदाजा है कि शाहजहांपुर पहुंचने के बाद कार और मोबाइल लूट लिया गया। इसके बाद अंगोछे से गला घोंटकर अवनीश की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया क्योंकि अवनीश के गले में कसा हुआ अंगोछा मिला है।
--
प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है।

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed