फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bodies of two friends who were swept away in the flood while making a reel were found in a deep pit

Shahjahanpur News: गहरे गड्ढे में मिले रील बनाने के दौरान बाढ़ में बहे दोनों दोस्तों के शव

Tue, 09 Sep 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The bodies of two friends who were swept away in the flood while making a reel were found in a deep pit
रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। बाढ़ में रील बनाने के दौरान बहे दो दोस्तों के शव 24 घंटे बाद हादसास्थल से 50 मीटर दूर करीब 15 फुट गहरे गड्ढे से मिले। दोनों दोस्तों के शवों को देख उनके परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

रविवार को दिन में करीब 11 बजे तिलहर थाना क्षेत्र के घुसवारी गांव निवासी 17 वर्षीय कमल कुमार गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त 19 वर्षीय रिंकू, छोटे, वीरेंद्र, ब्रजेश के साथ बाइक से शाहजहांपुर में आई बाढ़ देखने के लिए आए थे। कमल व रिंकू रील बनाने के दौरान बाढ़ में बह गए थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पीएसी और एसडीआरएफ की टीम दोनों दोस्तों की तलाश में लगाई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पूरी रात दोनों के परिजन घटनास्थल के पास ही बैठे रहे। ईश्वर से उनकी सलामती की प्रार्थना करते रहे। सोमवार सुबह होते ही एक बार फिर टीमों ने स्टीमर से दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 बजे सबसे पहले रिंकू का शव 15 फुट गहरे गड्ढे से मिला। फिर 20 मिनट बाद कमल का शव भी उसी स्थान से मिल गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
--
कहां लेकर चले दिए मेरे लाडले को...जीभर देख तो लेने दो
कमल के परिजनों ने बताया कि उसकी मां रामश्री शनिवार को मिर्जापुर के ढाईघाट स्नान करने के लिए गईं थीं। रविवार की सुबह वह लौटीं तो कमल ने अपनी मां से टहलने जाने की बात कही। रामश्री ने बेटे को प्रसाद खिलाया और उसे खाने-पीने के लिए 60 रुपये दिए। करीब एक घंटे बाद कमल के डूबने की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता श्रीपाल की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। कमल चार भाइयों में छोटा था। कमल के शव को देख उसकी मां रामश्री बिलख पड़ीं। बोलीं- कहां लेकर चल दिए मेरे लाडले को, जी भरकर देख तो लेने दो। कमल के शव को देखकर उसकी बहन पिंकी व पूजा रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। परिवार के लोगों ने सभी को संभाला और दिलासा दिया।
--
रिंकू के लिए देखा जा रहा था रिश्ता
रिंकू के परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता श्रीराम की 20-22 साल पूर्व हुए विवाद में हुई मारपीट में मौत हो गई थी। रिंकू के लिए रिश्ता देखा जा रहा था, लेकिन अभी उसकी शादी तय नहीं हुई थी। दिल्ली से लौटकर आए अरविंद ने बताया कि भाई रिंकू घरवालों को बिना बताए निकला था। दिन में एक बजे उसके दोस्तों से घटना की जानकारी हुई। रिंकू के शव को देख उसकी बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

--
एक साथ हाथ पकड़ नदी में लगाई थी छलांग, नहीं मिलीं चचेरी-तहेरी बहनें
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में पुल से शनिवार शाम गर्रा नदी में छलांग लगाने वालीं चचेरी-तहेरी बहनें 36 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिल सकीं हैं। दोनों बहनों ने पुल पर चप्पलें उतारकर पास-पास रखीं थीं। फिर रेलिंग पर चढ़ एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में छलांग लगा दी थी। एक का नाम पूनम, दूसरी का नाम मोहिनी है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश कराई जा रही है। टीमें आगे तक देख आईं हैं। लग रहा है कि दोनों तेज बहाव में आगे बह गई हैं। हर ओर पानी ही पानी है। संवाद

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed