फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The blown transformer should be replaced within 24 hours: Minister in charge

फुंके हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदला जाए : प्रभारी मंत्री

Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The blown transformer should be replaced within 24 hours: Minister in charge
शाहजहांपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाय और फुंके हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदला जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पुराने मामलों में एसआईटी गठित कर कार्रवाई की जाए। मंत्री ने डीएम से कहा कि प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में समय निर्धारित कर जल्द से जल्द कार्रवाई कराई जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि पेयजल पाइप लाइन के खोदी गई सड़कों को समय से ठीक किया जाए।
विज्ञापन

यूपी नेडा के अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से किसानों को होने वाले नुकसान का समय से मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि डेंगू और मलेरिया आदि के बचाव कार्य को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि पोस्टमाॅर्टम हाउस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed