फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The BLO and his son were assaulted; the matter was settled at the police station.

Shahjahanpur News: बीएलओ और उनके पुत्र से मारपीट, थाने में हुआ समझौता

Sun, 08 Feb 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The BLO and his son were assaulted; the matter was settled at the police station.
पुवायां। गांव करनापुर में बीएलओ और उनके पुत्र से कुछ लोगों ने मारपीट की। बीएलओ ने तहरीर भी दी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बीएलओ शहनाज खातून ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह गांव करनापुर के बूथ संख्या 355 पर नोटिस फार्म अपलोड कर रहीं थीं। इस बीच गांव के ही चार लोग आए और अपना काम पहले करने के लिए कहने लगे। उन्होंने कुछ देर रुकने के लिए कहा तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। बचाने आए पुत्र समनान से भी मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को थाने ले आई।

जानकारी पाकर बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला भी थाने पहुंचे। बीएलओ ने नामजद तहरीर दी, लेकिन बाद में कार्रवाई से मना कर दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीएलओ ने मारपीट की तहरीर दी थी, लेकिन बाद में समझौता होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed