फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The birth of Lord Rama was staged at OCF and the play of Narada's love was staged at Khirnibag.

Shahjahanpur News: ओसीएफ में श्रीरामजन्म और खिरनीबाग में नारद मोह की लीला का मंचन

Mon, 22 Sep 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The birth of Lord Rama was staged at OCF and the play of Narada's love was staged at Khirnibag.
​खिरनीबाग रामलीला में  मंचन करते  कलाकार। स्रोत:  आयोजक
शाहजहांपुर। ऑर्डिनेस क्लोदिंग फैक्टरी में रामलीला मंचन में सोमवार को श्रीरामजन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। रामजन्म पर पूरी अयोध्या में उल्लास मनाया गया। विश्वामित्र ऋषि ने राजा दशरथ से राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को मांगा। ‎वन में श्रीराम ने ताड़का राक्षसी का वध किया। मंचन में समिति सचिव देवेश दीक्षित, निदेशक अंकित सक्सेना, सहनिर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, रोहित सक्सेना, सचिव राममोहन अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
खिरनीबाग : नारद मोह की लीला का मंचन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला में नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन में दिखाया कि नारद मुनि ने कामदेव पर विजय प्राप्त कर अहंकार में भगवान ब्रह्मा, शिव, और विष्णु के पास जाने का साहस किया। भगवान विष्णु ने उनके अहंकार को मिटाने के लिए एक लीला रची, जिसमें विश्वमोहिनी के रूप में नारद को मोहित कर उन्हें बंदर का रूप देकर हंसी का पात्र बना दिया। मंचन में मनु और सतरूपा की तपस्या, भगवान विष्णु से पुत्र प्राप्ति का वरदान, रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का मंचन किया। नारद-मनोज पटेल, विष्णु-सचिन, लक्ष्मी-सोनाली, विश्वमोहिनी का पात्र प्रियंका, रावण का किरदार राम सिंह ने किरदार निभाया। संवाद
विज्ञापन

--
कौढ़ा में भूमि पूजन से हुआ रामलीला मेले का शुभारंभ

कुर्रियाकलां। कौढ़ा गांव में सोमवार को रामलीला का शुभारंभ मेला मैदान पर भूमि पूजन के साथ हुआ। पहले दिन श्रीराम जन्म एवं विश्वामित्र द्वारा श्रीराम को राजा दशरथ से यज्ञ रक्षा के लिए मांगने आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। व्यवस्था में अनमोल पाठक, लालपूत दीक्षित, देवराज दुबे, अश्वनी मिश्रा, विनीत कुमार आदि का सहयोग रहा। इससे पूर्व, पंडित सचिन दुबे ने नवग्रह पूजन के साथ गौरी-गणेश का पूजन कर हवन संपन्न कराया। रामलीला समिति के अध्यक्ष राकेश पाठक ने बताया कि मंगलवार को धनुष यज्ञ एवं पुष्प वाटिका में श्रीराम-सीता के मिलन का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
चौहनापुर में धूमधाम से निकली भगवान शिव की बरात
सेहरामऊ दक्षिणी। चौहनापुर गांव में रामलीला मैदान पर सोमवार को श्री गणेश पूजन के बाद भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात गांव के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के बाद परसनिया, खिरिया हीर, ताहरपुर, फत्तेपुर आदि गांवों में भी पहुंची। बाद में चौहनापुर के रामलीला मैदान पर शिव बरात समाप्त हुई। शोभायात्रा में देवस्वरूपाें की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान अध्यक्ष गौतम पांडेय, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद

--
धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की बरात

खुदागंज। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से सोमवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इससे पहले, रामलीला मैदान पर धनुष यज्ञ और श्रीराम-जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपाें की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार सक्सेना, सभासद सौरभ गुप्ता, विनोद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी, तुलसीराम कोहली आदि का सहयोग रहा। संवाद

खिरनीबाग रामलीला में  मंचन करते  कलाकार। स्रोत:  आयोजक

खिरनीबाग रामलीला में  मंचन करते  कलाकार। स्रोत:  आयोजक

खिरनीबाग रामलीला में  मंचन करते  कलाकार। स्रोत:  आयोजक

खिरनीबाग रामलीला में  मंचन करते  कलाकार। स्रोत:  आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed