फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bike was hit by the engine while crossing the tracks.

Shahjahanpur News: पटरी पार करते समय इंजन की चपेट में आई बाइक

Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The bike was hit by the engine while crossing the tracks.
तिलहर-निगोही क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से ​क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
तिलहर। निगोही मार्ग पर बंद रेलवे फाटक पर शनिवार तड़के रेलवे लाइन पार करते समय बाइक सवार ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बाइक सवार नहीं मिला।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे बाइक सवार बंद फाटक को पार कर रहा था। तभी ट्रेन के आने पर इंजन की चपेट में बाइक आ गई। जानकारी आने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्हें क्षतिग्रस्त बाइक के पुर्जे काफी दूर तक बिखरे पड़े मिले। आरपीएफ बाइक सवार की तलाश कर रही है। बिलपुर चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लंबित होने के कारण फाटक पूरी तरह बंद है। निर्माण पूरा होते ही मार्ग को फिर से सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
15 दिन में दूसरी घटना
रेलवे फाटक पर 15 दिन में मालगाड़ी की चपेट में बाइक आने की ये दूसरी घटना है। पूर्व में भी बाइक क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। दो घटनाएं होने के बावजूद अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed