{"_id":"62f1671311773b07c826bc6e","slug":"the-bike-rider-took-the-child-away-from-the-house-shahjahanpur-news-bly4939382159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में घर के पास से बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में घर के पास से बच्चे को उठा ले गए बाइक सवार
विज्ञापन
पुवायां। बाइक सवार दो लोग रविवार शाम पुवायां के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी पवन पटेल के 12 वर्षीय पुत्र अभिराज को उठा ले गए। पुवायां जेबां मार्ग पर अभिराज ने बाइक से छलांग लगा दी और शोर मचाया तो बाइक सवार भाग निकले। हालांकि इस मामले में परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
पवन पटेल के अनुसार रविवार शाम उनका पुत्र घर से कुछ दूर खेल रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार दो लोग आए और अभिराज का मुंह और आंख बंद कर बाइक पर बैठाकर भाग निकले। पुवायां जेबां मार्ग पर गांव चौसेड़ा के पास अभिराज बाइक से कूद पड़ा और शोर मचा दिया। इस पर उसे उठाने वाले जेबां की ओर भाग निकले। इसके बाद अभिराज दो किमी दूर अपने पैतृक गांव पुरेना गया और लोगों को घटना की जानकारी दी। अभिराज के पिता आदि गांव पहुंचे और मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस देर रात तक बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करती रही लेकिन अभिराज को उठाने वालों का पता नहीं चल सका। पवन पटेल ने बताया कि घर से चौसेड़ा गांव के बीच उन्होंने कई जगह सीसीटीवी फुटेज देखे हैं जिसमें अभिराज बाइक सवारों के साथ बैठा दिख रहा है। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज देखी है जिसमें यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चा खुद बाइक सवारों के साथ गया था या उसको जबरन ले जाया गया है।
विज्ञापन
किसी बच्चे को ले जाने जैसा प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी होगी। - पंकज पंत, सीओ पुवायां