फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Bhaside village team defeated Sikrahan by nine runs.

Shahjahanpur News: सिकरहन को भसीड़े गांव की टीम ने नौ रनों से हराया

Sun, 12 Apr 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Bhaside village team defeated Sikrahan by nine runs.
कुर्रिया कलां में मैच के दौरान शॉट खेलतेा ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
कुर्रियाकलां। पंडित मगन मिश्रा के मैदान पर आयोजित जय महाकाल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सिकरहन और भसीड़े गांव की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में भसीड़े की टीम ने सिकरहन को नौ रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सिकरहन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भसीड़े की टीम के खिलाड़ी आरिफ ने 34 और सिनोद ने 25 रन की शानदार पारी खेली। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में सिकरहन की टीम के भवानी ने 36 रन बनाए और हिमांशु ने 47 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया। टीम के अन्य खिलाड़ी बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर सके और अंतिम ओवर तक टीम 152 रन ही बना सकी। इस तरह भसीड़े की टीम ने नौ रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम के कप्तान शिवम ने सिर्फ छह रन बनाए, लेकिन तीन विकेट लेकर उत्तम गेंदबाजी और सटीक क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैन का खिताब दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया। मैच की व्यवस्था में श्याम पांडेय, अंशुल तिवारी, पुष्पक सिंह, भरत सिंह, श्रवण पांडेय आदि का सहयोग रहा।
---------------------
अनूप की दमदार पारी के दम पर फरीद अकादमी ने मयूर स्पाेर्टिंग को हराया



शाहजहांपुर। मयूर स्पाेर्टिंग के तत्वावधान में हुए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट में फरीद अकादमी ने बल्लेबाज अनूप की 50 रन की दमदारी पारी के बल पर फरीद अकादमी को हरा दिया।



जीएफ कॉलेज के मैदान पर हुए मैच में टॉस जीतकर मयूर स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट होकर 138 रन बनाए। इसमें शिवम बतरा ने 28 और अब्दुल्ला ने 26 रन बनाए। फरीद अकादमी के गेंदबाज हर्ष शुक्ला और अदनान ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीद अकादमी की टीम ने तीन विकेट खोकर मैच को जीत लिया। इसमें अनूप ने 50 रन की दमदारी पारी खेली। हर्ष शुक्ला ने उनका साथ देते हुए 31 रन बनाए।



मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाज नसीम ने एक और मयूर खन्ना ने दो विकेट हासिल किए। मैच के अंपायर फरीद खान व हर्ष रहे। स्कोरर की भूमिका मोबिन ने निभाई। टूर्नामेंट के आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि ढाई महीने में 50 मैच खेले जाएंगे। इसमें 13 मैच हो चुके हैं। क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैच कराए जा रहे हैं। संवाद

--------------------------
अंडर-19 की टीम घाेषित, आकर्षित को मिली कप्तानी



शाहजहांपुर। अंडर-19 के ट्रॉयल मैच के बाद टीम की घोषणा कर दी गई है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि 21 और 22 मार्च को कृभको फर्टिलाइजर के मैदान पर हुए ट्रॉयल में प्रदर्शन के आधार पर टीमों का चयन किया गया है। इसमें आकर्षित वर्मा कप्तान, नीतीश कुशवाहा, देवेश कुशवाहा, सामित दास, अभिषेक सिंह, दीपांशु यादव, सानिध्य, आदित्य राजपूत, अर्पित वर्मा, रंजीत सिंह, नितिन मौर्य , शांतनु सिंह, वंश मिश्रा, उत्कर्ष शर्मा, सत्यार्थ पटेल ,अनमोल कटियार, अनुभव गुप्ता को शामिल किया है। कमलकांत कनौजिया की देखरेख में टीम बनाई गई है। उन्होंने ने बताया कि अगर रंजीत सिंह अनफिट होते तो उनकी जगह रोहित को मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य आनंद पाठक ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। टीम का मैच 20 अप्रैल को बरेली में होगा। संवाद

कुर्रिया कलां में मैच के दौरान शॉट खेलतेा खिलाड़ी। संवाद

कुर्रिया कलां में मैच के दौरान शॉट खेलतेा खिलाड़ी। संवाद- फोटो : 1

कुर्रिया कलां में मैच के दौरान शॉट खेलतेा खिलाड़ी। संवाद

कुर्रिया कलां में मैच के दौरान शॉट खेलतेा खिलाड़ी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed