{"_id":"67eeca005a57f92abe03eb1f","slug":"the-beo-stopped-the-teachers-salary-by-recommending-leave-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-140896-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवकाश की संस्तुति कर बीईओ ने रोका शिक्षिकाओं का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवकाश की संस्तुति कर बीईओ ने रोका शिक्षिकाओं का वेतन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए से मिलने जाते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। नियम से अवकाश लेने के बाद भी विद्यालय से शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दिखाकर बीईओ तिलहर ने वेतन रोक दिया। विरोध करने पर अभद्रता कर शिक्षिका को धमकाया गया। मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ को तीन दिन में निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामले की महिला आयोग और बाल महिला आयोग में भी शिकायत की गई है।
बुधवार की शाम शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा के नेतृत्व में बीएसए दिव्या गुप्ता से मुलाकात की। उन्हें बताया कि बीईओ तिलहर ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चाकुलिया की शिक्षिका राजवती के प्रसूति अवकाश एवं शिक्षिका प्रियंका के चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति स्वयं की थी। अवकाश स्वीकृत करने के बाद विद्यालय संचालन की व्यवस्था करने के बजाय स्कूल का निरीक्षण कर लिया। दोनों शिक्षिकाओं को अनुपस्थित कर वेतन रोकने की संस्तुति कर दी। इससे दोनों शिक्षिकाओं का वेतन रुक गया।
शिकायत करने पर बीईओ ने शिक्षिकाओं के विद्यालय जाकर उनके साथ अभद्रता कर उन्हें धमकाया। शिक्षक नेताओं ने बीएसए को बताया कि मामले की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से की गई, लेकिन बीईओ की शिकायत की जांच उन्हीं को दे दी गई। जांच आख्या में मात्र खानापूर्ति करते हुए शासनादेश के विपरीत विद्यालय खोलने का जिम्मेदार शिक्षिका को बताते हुए उच्चाधिकारियों को गुमराह किया गया है। आरोप है कि बीईओ क्षेत्र के शिक्षकों को अपमानित करते हुए अभद्र व्यवहार कर अवैध वसूली के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, यशपाल सिंह, राजकुमार तिवारी, नवेंदु मिश्रा, आनंद गंगवार, अशोक कुमार, अश्विनी अवस्थी व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।