{"_id":"6859a3c30ea86d72b20ea636","slug":"the-battery-charger-of-the-panel-of-roza-sub-centre-was-faulty-supply-remained-closed-for-two-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146609-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजा उपकेंद्र के पैनल की बैटरी का चार्जर खराब, दो घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजा उपकेंद्र के पैनल की बैटरी का चार्जर खराब, दो घंटे बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा उपकेंद्र के पैनल की बैटरी का चार्जर खराब से सोमवार को लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। दो घंटे तक बिजली गायब रहने से लोग परेशान हो गए। इसी तरह गोविंदगंज, निगोही रोड, अब्दुल्लागंज समेत कई इलाकों में लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली की आवाजाही से लोगों को दिक्कत हुई।
सुबह करीब आठ बजे रोजा उपकेंद्र में पैनल की बैटरी का चार्जर खराब हो गया। बता दें कि बैटरी चार्ज न होने से फॉल्ट आने पर लाइन ट्रिप नहीं होने से आग लगने की आशंका रहती है।
जेई अजय यादव ने सुरक्षा की दृष्टि से उपकेंद्र को बंद करा दिया। इससे करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। पंखे और कूलर नहीं चलने से लोगों ने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू कर दिया। वहां से फॉल्ट की जानकारी दी गई। इसके बाद चार्जर को सही करने के लिए मिस्त्री की तलाश शुरू की। सुबह बाजार नहीं खुलने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा निगोही उपकेंद्र के कटैया फीडर के घुसगवां गांव में आंधी की वजह से खंभा टूटने की वजह से पूरे इलाके की आपूर्ति गायब रही। खंभा सही कराने के लिए अधिकारियों को सूचित किया। गांव में दूसरा खंभा नहीं लग पाया है। रंगमहला फीडर के चारखंभा के ट्रांसफॉर्मर पर एलटी का कार्य दोपहर 12 बजे शुरू कराया गया। करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे।