फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The balcony of the house collapsed, three children were injured

मकान का छज्जा गिरा, तीन बच्चे हुए घायल

Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
The balcony of the house collapsed, three children were injured
निगोही (शाहजहांपुर)। मोहल्ला गौसनगर निवासी मनोज की पुत्री गौरी (12), दानवर (चार), भतीजा प्रिंस (4) पर छज्जा गिर गया। मलबे की चपेट में आकर तीनों बच्चे घायल हो गए। उनका इलाज एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोज व उसका भाई विजय वर्मा गौसनगर में एक किराये के मकान में रहते हैं। मनोज फेरी लगाकर ग्रामीण अंचलों में किराने का सामान बेचकर अपने परिवार का पेट पालता है। मनोज ने बताया कि मंगलवार को पौने चार बजे घर लौटा था। परिवार के सभी लोग घर के अंदर थे। हल्की बूंदाबांदी के दौरान उसकी पुत्री गौरी, दानवर, भतीजा प्रिंस दरवाजे पर बैठे थे। तभी छज्जा गिरने से तीनों बच्चे मलबे में दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर मनोज, भाई विजय कुमार व मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। सभी लोगों ने बमुश्किल तीनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। दानवीर के हल्की चोटें है। गौरी, प्रिंस को ज्यादा चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed