{"_id":"69bb0fd313f0fe493e0bbd78","slug":"the-arms-licenses-of-the-accused-involved-in-the-firing-incident-will-be-revoked-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168287-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फायरिंग के आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फायरिंग के आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त
विज्ञापन
तिलहर। राजनपुर गांव में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग और मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
राजनपुर गांव के वीरेंद्र ने सीओ ज्योति यादव को तहरीर देकर बताया कि उनके मौसेरे भाई विद्यासागर और धर्मवीर उनसे रंजिश रखते हैं। रविवार की शाम करीब 7:30 बजे दोनों, गांव के राजपाल, प्रभुदयाल, कृष्ण कुमार, राम अवतार, रामसरन उर्फ लिटिल, भारतेंदु कुमार समेत नौ लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर आ धमके। आरोपियों ने हवाई फायरिंग शुरू करके गांव में दहशत फैला दी। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि राजनीतिक दबाव में अब तक आरोपी न तो गिरफ्तार हुए और न ही उनके शस्त्र लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है।