फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The ARM terminated the services of two contractual drivers after a case was registered.

Shahjahanpur News: मामला दर्ज होने पर एआरएम ने दो संविदा चालकों की सेवा समाप्त की

Sat, 18 Jul 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The ARM terminated the services of two contractual drivers after a case was registered.
सूचना आने पर एआरएम ने लखीमपुर के मोहम्मदी थाने से सत्यापन कराया
विज्ञापन


शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने गंभीर मुकदमे में नामजद होने पर दो संविदा चालकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। दोनों चालक दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन करते थे। उनके खिलाफ लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
12 जुलाई को लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के मोहल्ला ब्रह्मदेव आश्रम निवासी पूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि रचित उर्फ गोलू, लालजीत व गोविंद ने एकराय होकर भाई को पीटा था। मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए थे। भाई की मारपीट व गला दबाने से मृत्यु हुई है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, लालजीत और गोविंद राठौर संविदा चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी मिलने पर एआरएम ने मोहम्मदी थाने से तथ्यात्मक सत्यापन कराया। पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों चालकों की संविदा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में दोनों चालकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
महिला परिचालक को आर्थिक सहायता दी
शाहजहांपुर। बस से उतरते समय अचानक गिरने से पैर फ्रैक्चर होने पर महिला परिचालक बबिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पैर में फ्रैक्चर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने अस्पताल पहुंचकर महिला परिचालक को पांच हजार की आर्थिक सहायता दी। उनके साथ केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed