फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The approval was granted three years ago... but the highway widening work is stalled due to delays and procrastination.

Shahjahanpur News: तीन साल पहले मिली स्वीकृति...हीलाहवाली में अटका हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य

Mon, 09 Feb 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The approval was granted three years ago... but the highway widening work is stalled due to delays and procrastination.
मनोज यादव।
शाहजहांपुर। निगोही मार्ग पर सतवां से बीसलपुर तक सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिले तीन साल बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। कार्य को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में दस महीने में कार्य पूरा करना चुनौती है। निर्माण कार्य हीलाहवाली की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पीलीभीत तक 90 किमी की दूरी सड़क मार्ग से तय करने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। मार्ग पर बीसलपुर से पीलीभीत तक फोर लेन सड़क है, जबकि सतवां से बीसलपुर तक 47 किमी सड़क टू-लेन हैं। इसे चौड़ा कर फोरलेन बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2023 में शुरू की गई थी। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर शालीमार एजेंसी को जिम्मा दिया गया।
विज्ञापन

कार्य को प्रारंभ करने में पेड़ बाधक बने तो उसका चिह्निकरण कराया गया। वन निगम ने सड़क के बाईं ओर 2757 और दाईं ओर 3176 पेड़ चिह्नित किए। पेड़ों का कटान वन निगम ने शुरू कराया। अब तक शत-प्रतिशत पेड़ों का कटान नहीं हो पाया है। विभाग ने सड़क के किनारे दुकानदारों को लाल निशान लगाकर चेतावनी दे दी है, लेकिन उन्हें हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। तीन साल बीतने के बाद भी हाईवे की स्थिति पहले की तरह है। दस महीने में 47 किमी लंबे मार्ग को पूरा कराना कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्ष 2026 तक पूरा होना था निर्माण, अब तक शुरू नहीं हुआ काम
प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया है। संभावना है कि एक माह के अंदर हाईवे का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया है, जिसका 50 प्रतिशत मुआवजा भी किसानों को दे दिया गया है। शेष मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।
--
लोगों की बात
सड़क के चौड़ीकरण के कार्य शुरू होने की सूचना पर आसपास के लोगों को काफी खुशी हुई थी। निर्माण में काफी देरी हो रही है। व्यस्त मार्ग होने की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
- मस्तान बंजारा
--
चौड़ीकरण में देरी होने की कारण लोगों को परेशानी हो रही है। दुर्घटनाएं बढ़ रहीं हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को समय लग जाता है।

- मनोज यादव

--
शाहजहांपुर से बीसलपुर तक 47 किमी लंबे फोरलेन की निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। हाईवे पर कुछ पेड़ों का कटान होना बाकी है। वन निगम से संपर्क किया गया था कि जल्द पेड़ का कटान पूरा किया जाए। जिससे चौड़ीकरण का निर्माण पूरा किया जा सके।
- अमर त्रिगुन, परियोजना निदेशक, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ)

मनोज यादव।

मनोज यादव।

मनोज यादव।

मनोज यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed