{"_id":"693ef260f690cb6d2b08597b","slug":"the-adm-issued-challans-to-four-trucks-that-did-not-have-reflectors-installed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160328-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बगैर रिफ्लेक्टर लगे चार ट्रकों का एडीएम ने कराया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बगैर रिफ्लेक्टर लगे चार ट्रकों का एडीएम ने कराया चालान
विज्ञापन
डालमिया चीनी मिल यार्ड में ट्रैक्टर पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। डालमिया चानी मिल का एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। यहां पर बगैर रिफ्लेक्टर चलते मिले चार ट्रकों का 10-10 हजार रुपये का चालान किया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाए।
एडीएम शनिवार रात में जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, बाट-माप अधिकारी अरविंद मिश्रा के साथ डालमिया चीनी मिल पहुंचे। कृषक रैन बसेरे में निरीक्षण में कोई व्यवस्था नहीं मिली। यहां पर एक व्यक्ति फर्श पर शाल ओढ़कर सो रहा था। एडीएम ने जीएम केन से रैन बसेरे में रजाई-गद्दों आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केन यार्ड में अलाव जलाने, शौचालय में साफ-सफाई करने के लिए कहा। बोले- सर्दी के सीजन में मिल आने वाले किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शाहबाजनगर , निजामपुर गौटिया, नगरिया मोड़ आदि गांवों का अवैध मिट्टी खनन, परिवहन के संबंध में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एडीएम ने टाउनहॉल स्थित नगर निगम के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां पर रजाई-गद्दे की व्यवस्था ठीक मिली। 18 से 20 व्यक्ति सोते हुए मिले। केयर टेकर ने बाहर से रैन बसेरे के मुख्य गेट पर ताला लगा रखा था। एडीएम ने ताला खोलने के निर्देश दिए।