फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accused who harassed the female student while she was going to and from school has been arrested.

Shahjahanpur News: स्कूल आने-जाने के दौरान छात्रा को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The accused who harassed the female student while she was going to and from school has been arrested.
सिंधौली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आरिफ। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर करनैयापुर गांव की मोड़ पर घेराबंदी की। छात्रा को स्कूल आने-जाने के दौरान परेशान करने व विरोध करने पर छात्रा के चाचा से मारपीट के आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

28 जनवरी को सिंधौली थाने में एक गांव के रहने वाले छात्रा के चाचा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी भतीजी स्कूल में पढ़ती है। आरिफ उनकी भतीजी का स्कूल आते-जाते समय पीछा करता है। भतीजी को काफी परेशान करता है। इस कारण भतीजी को एक माह से स्कूल नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरिफ घर के सामने किराने की दुकान पर बैठने लगा। परिवार की महिलाओं से मजाक करने लगा। 24 जनवरी की सुबह विरोध करने पर आरिफ ने साथियों के साथ मिलकर उसे लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरिफ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। तब से पुलिस आरिफ की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। वहीं, बाकी साथियों की तलाश भी की जा रही है। सिंधौली इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed