{"_id":"628fd6b1e45d022e1d634b26","slug":"the-accused-of-theft-found-sleeping-in-hardoi-escaped-from-custody-the-soldier-suspended-shahjahanpur-news-bly4862443129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सोता मिला पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी, सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सोता मिला पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी, सिपाही निलंबित
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में प्रियांशु वाजपेई।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जेल गेट से बुधवार को पुलिस हिरासत से भागा बाइक चोरी का आरोपी प्रियांशु वाजपेयी हरदोई में अपने पिता के परिचित के घर पर सोता मिला। पुलिस ने दोबारा उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ एसपी ने लापरवाही बरतने पर सिपाही अंकित को निलंबित कर दिया। होमगार्ड रामरक्षपाल पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट से पत्र भेजा है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अंटा निवासी प्रियांशु वाजपेयी को बुधवार को चोरी की बाइक व स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में दाखिल करने के लिए सिपाही अंकित व होमगार्ड रामरक्षपाल ले जा रहे थे। जेल गेट के पास प्रियांशु सिपाही व होमगार्ड को धक्का देकर भाग गया था। एसपी एस. आनंद ने एसओजी समेत चार टीमों को लगाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना सदर बाजार में इंस्पेक्टर धर्मेद्र गुप्ता की तहरीर पर प्रियांशु वाजपेयी, सिपाही अंकित व होमगार्ड रामरक्षपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने रात में सर्विलांस की मदद से प्रियांशु को खोज निकाला। एसपी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदोई की रेलवेगंज कॉलोनी में नीरू सिंह के मकान की दूसरी मंजिल से प्रियांशु वाजपेयी को सोते समय गिरफ्तार कर लिया। प्रियांशु के पिता पूजा-पाठ करते हैं। नीरू सिंह उनके यजमान हैं। उन्हीं के घर प्रियांशु पहुंच गया था। सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि लापरवाही बरतने पर थाना सदर बाजार के सिपाही अंकित को निलंबित कर दिया है।