फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accused of attempted murder of a teenager was arrested in Puwaiyan

Shahjahanpur News: पुवायां में किशोरी ही हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The accused of attempted murder of a teenager was arrested in Puwaiyan
पुवायां। भाई के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ जुलाई को पुलिस को बताया था कि छह जुलाई की रात उनकी 15 वर्षीय पुत्री रात 12 बजे कहीं चली गई है। 18 जुलाई को किशोरी सदर बाजार पुलिस को गन्ने के खेत में मिली। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी कॉल धोखे से गांव जारमानो के आशीष के मोबाइल पर लग गई। इसके बाद से आशीष उस पर बात करने का दबाव बनाने लगा और बात करने लगा। छह जुलाई को आशीष उसे अपने साथ ले गया और 11 दिन तक रिश्तेदारी में रखकर दुष्कर्म किया।

17 जुलाई की रात आशीष और उसका भाई अरविंद उसको बहाने से हरियाणा चलने की बात कहते हुए बाइक से लेकर चल दिए और रास्ते में नहर किनारे गला दबाकर हत्या की कोशिश की। किसी तरह छूटकर वह गन्ने के खेत में छिप गई, जहां से खेत स्वामी की सूचना पर सदर पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। इस मामले में आशीष को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि अरविंद को पुवायां में मोहम्मदी मोड़ से पकड़कर चालान कर दिया गया। कोर्ट से अरविंद को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed