फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accused of assault suffered a heart attack in the police station, causing panic among the police.

Shahjahanpur News: मारपीट के आरोपी को थाने में पड़ा दिल का दौरा, पुलिस में खलबली

Tue, 18 Nov 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The accused of assault suffered a heart attack in the police station, causing panic among the police.
जलालाबाद। जमीन के विवाद को लेकर भाई से हुई मारपीट के मामले में सोमवार को दोपहर में थाने बुलाए गए मोहल्ला नवीननगर निवासी शाकिर पूछताछ के दौरान गिरकर बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, शाकिर को दिल का दौरा पड़ा है। नवीन नगर निवासी गौरी शाह के बेटे शाकिर अपनी मां मुन्नी देवी की देखभाल करते हैं। सोमवार को मुन्नी देवी शाकिर को तीन बीघा अतिरिक्त जमीन देने के लिए उनके नाम बैनामा करने तहसील पहुंचीं थीं। शाकिर के भाई गुड्डू ने इसका विरोध किया, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस ने गुड्डू को वहीं रोककर पूछताछ के लिए शाकिर को भी थाने बुला लिया। पुलिस दोनों से मामले की जानकारी ले रही थी कि इसी दौरान शाकिर गिरकर बेहोश हो गए। उनकी बहन बाबी ने पुलिस को बताया कि भाई दिल के मरीज हैं और उनकी दवा भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई शक्तावत सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर शाकिर ने अपने भाई गुड्डू से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। गुड्डू की शिकायत पर उन्हें थाने बुलाया गया था। शाकिर को तबीयत खराब होने की बात बताने पर सीएचसी भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed