आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिन उनके अनुयायियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कर्मयज्ञ संस्था की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें 23 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इसके बाद संस्था से जुड़ी महिलाओं ने अस्पताल में मरीजों को फल, बिस्कुट और मिष्ठान वितरित किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने फीता काटकर किया। संस्थाध्यक्ष राज कुमार सक्सेना के नेतृत्व में वीना अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुकेश मोदी, अभिषेक खंडेलवाल, अनिल गुप्ता, संजीव मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अमृत लाल, अश्वनी गुप्ता, सुमित मोहन मेहरोत्रा, संदीप साहनी, नवनीत पाठक, संतोष गुप्ता, प्रंाजल मिश्रा, विपेश खंडेलवाल, भुवन बंसल, सुधा मिश्रा, नरेश अग्रवाल, मुनीष सक्सेना, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, उमाकांत वर्मा आदि ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। व्यवस्था में अमित शर्मा, संजीव वर्मा, शांति मोदी, लाली वर्मा, अमिता मिश्रा, इंदु सक्सेना, रेनू गुप्ता, मनीष कपूर आदि का योगदान रहा। शाम को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से हनुमत धाम पर भजन संध्या, योग, ध्यान आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।