फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thanks to Paritesh's batting and bowling performance, Royal Star secured the victory.

Shahjahanpur News: परितेश की बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर रॉयल स्टार ने दर्ज की जीत

Tue, 06 Jan 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thanks to Paritesh's batting and bowling performance, Royal Star secured the victory.
मयूर स्पो​र्टिंग की ओर से आयोजिति टूर्नामेंट में शॉट लगाते परितेश। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में चल रही शाहजहांपुर क्रिकेट लीग में रॉयल स्टार ने फरीद अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। कप्तान परितेश ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कैंटोंमेंट मैदान पर टॉस जीतकर फरीद अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 122 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें हर्ष शुक्ला ने सर्वाधिक 22 और अदनान ने 15 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्टार के गेंदबाज कुणाल ने तीन व कप्तान परितेश ने दो विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

जवाब में रॉयल स्टार की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। परितेश ने 24 और दिव्यांश ने 18 रनों की पारी खेली। मैच के अंपायर रिजवान व दिनेश शर्मा रहे। स्कोरर मयूर खन्ना थे। मैन ऑफ द मैच परितेश को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एनपीएल टूर्नामेंट : सनराइजर्स ने इंडियंस को चार विकेट से हराया

निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर चल रही निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबले में निगोही सनराइजर्स ने निगोही इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के शादाब को सधी हुई गेंदबाजी के लिए एनपीएल के चेयरमैन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियंस की टीम 16.2 ओवर में मात्र 74 रन पर सिमट गई। कप्तान मुनव्वर ने 18 गेंद पर सर्वाधिक 16 रन बनाए। इसी टीम के अर्णव ने 14 और मोहित ने 12 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अली वारिस ने चार ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन विकेट झटके। शादाब और अन्नू अंसारी ने दो-दो विकेट लिए।

सनराइजर्स की शुरुआत भी धीमी रही और सौरभ राजपूत शून्य पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, तस्लीम ने 29 गेंद पर छह चौके लगाकर 26 रन बनाए। इसी टीम के विकास सिंह ने नाबाद रहते हुए 13 गेंद पर चार चौके लगाकर 22 रन बनाकर अपनी टीम की जीत तय कर दी। सनराइजर्स ने 13.1 ओवर में चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इंडियंस के लिए लकी ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed