{"_id":"5e8764968ebc3e72c4458c99","slug":"thai-people-stay-from-12-march-shahjahanpur-news-bly4016056111","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब खुफिया विभाग को छूट रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब खुफिया विभाग को छूट रहा पसीना
विज्ञापन
शाहजहांपुुर। थाईलैंड के युवक को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब खुफिया विभाग को पसीना छूट रहा है। पॉजिटिव मिला विदेशी नागरिक अपने नौ साथियों के साथ अंटा चौराहे के पास एक मस्जिद में पिछले बीस दिन से डेरा जमाए हुए था, मगर खुफिया टीम के लोग इससे बेखबर थे। अब खुफिया विभाग यह पता करने में लगे हुए हैं कि कोरोना पॉजिटिव किन-किन लोगों से मिला और कब-कहां जमात लगाई।
दरअसल कोरोना को लेकर मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही हल्ला मचना शुरू हो गया था। कोरोना से बचाव का सबसे बेहतर तरीका लोगों से दूरी बनाए रखने का बताया गया और इसी वजह से 10 मार्च को तमाम लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम रद्द कर दिए। जिले में पुवायां क्षेत्र के एक डॉक्टर अमेरिका से लौटे तो उन्हें 28 मार्च को कोरोना संदिग्ध मानकर क्वारंटीन किया गया। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। मगर खुफिया विभाग शासन के तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी गंभीर नहीं हुआ। 12 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात में शामिल होकर शहर में आए थाईलैंड के नौ लोगों को तलाश कर उनकी जांच कराने की जरूरत नहीं समझी गई। जब दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात शामिल वृद्ध की कोरोना से मौत हुई तब फिर पूरे देश में हल्ला मच गया। मगर स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग ने तब भी इनकी तलाश शुरू नहीं की। मगर जब शासन ने सख्ती दिखाई तो पुलिस प्रशासन ने अंटा चौराहे के पास मस्जिद से इन लोगों को खोज निकाला। अब इन लोगों में एक कोरोना पॉजिटिव आ गया है तो उससे मिलने वालों की तलाश शुरू की गई है।