{"_id":"66e60b1235344aa9570735e4","slug":"tg-2-suspended-seven-employees-including-je-removed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127120-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टीजी-टू निलंबित... जेई समेत सात कर्मचारियाें को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टीजी-टू निलंबित... जेई समेत सात कर्मचारियाें को हटाया
Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 31 घंटे तक बिजली गुल रहने पर सड़क जाम कर लोगों के हंगामे के बाद एसई जेपी वर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने जेई ब्रजेश कुमार को हटाकर उनकी जगह पर मीटर विभाग से राजेश सैनी को जिम्मेदारी दी है। फॉल्ट आने पर अनुपस्थित रहने पर टीजी-टू अमित कुमार को निलंबित करने के साथ छह संविदा कर्मियों को हटा दिया है।
बृहस्पतिवार को तेज बारिश की वजह से रोजा से अब्दुल्लागंज आने वाली 33 केवी लाइन में प्रभावित हो गई थी। 18 खंभे की लाइन टूटकर गिरने से बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता ब्रजेश कुमार ने सही जवाब नहीं दिया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार शाम को अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के सामने सीढ़ी को आड़ी-तिरछी लगाकर चक्का जाम कर हंगामा किया था। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने समझाकर शांत किया। अधिशासी अभियंता ने बिजली आने का वादा किया। बिजली नहीं आने पर रात साढ़े नौ बजे फिर से जाम लगा दिया था। रात 11 बजे बिजली आने पर जाम खोला गया।
31 घंटे तक बिजली नहीं मिलने पर हंगामा होने पर शनिवार को एसई जेपी वर्मा ने अपने कार्यालय में अधीनस्थों की बैठक बुलाई। सर्वसम्मति से उपकेंद्र के अवर अभियंता ब्रजेश सिंह को हटाकर मीटर विभाग में भेज दिया। यहां से राजेश सैनी को तैनाती दी गई। लाइन बंद होने पर टीजी-टू अमित कुमार के अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने निलंबित कर दिया। उपकेंद्र पर तैनात वीर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, शिवपाल, विवेक सक्सेना, सुभाष चंद्र को दूसरे उपकेंद्रों पर भेजा है। इसके अतिरिक्त बहादुरगंज उपकेंद्र के संविदा कर्मी मोहम्मद यूसुफ को अब्दुल्लागंज में तैनाती दी है। एसई ने बताया कि भविष्य की योजनाओं में बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों से रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते थे जेई
-अवर अभियंता ब्रजेश कुमार उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उनका सीयूजी नंबर अधीनस्थ उठाते थे। उपभोक्ताओं की बात तक नहीं हो पाती थी। कई बार मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लेते थे। शिकायताें को गंभीरता से नहीं लेने व फोन बंद कर लेने की शिकायतें लगातार आने पर एसई ने उन्हें हटा दिया।
-- -- -- -
जंपर जलने से 50 घरों की बिजली गुल
-रोजा के दलेलगंज मोहल्ले में जंपर जलने से 50 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह सात बजे से दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।