{"_id":"6495f1bf2d937861440d8754","slug":"tested-the-load-carrying-capacity-by-passing-two-dumpers-from-the-bridge-shahjahanpur-news-c-4-1-190387-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुल से दो डंपर गुजारकर भार वहन क्षमता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुल से दो डंपर गुजारकर भार वहन क्षमता जांची
विज्ञापन
रोजा में अटसलिया रेलवे फाटक पर टेस्टिंग करते अधिकारी-कर्मचारी।
शाहजहांपुर। अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को दो डंपरों को गुजारकर पुल की भार वहन क्षमता जांची गई। डंपर को 24 घंटे के लिए पुल के ऊपर खड़ा कर दिया गया है। संभावना है कि टेस्टिंग के बाद पुल को आवागमन के लिए खोला जा सकता है। परियोजना निदेशक के अनुसार, उनके स्तर से कार्य पूर्ण हो चुका है।
तीन साल पहले अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बृहस्पतिवार को टेस्टिंग का काम शुरू किया गया था। नई दिल्ली से आए बालाजी टेस्टिंग क्वालिटी इंस्पेक्टर राममूर्ति तिवारी व सुनील श्रीवास्तव ने पुल की जांच की थी। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे 180 टन और 120 टन लोड से भरे दो डंपरों को पुल से गुजारा गया। एक चक्कर लगाने के बाद पुल के बीच में डंपरों को 24 घंटे के लिए खड़ा करा दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, 24 घंटे के बाद पुल से डंपरों को हटाया जाएगा। उसके बाद आवागमन शुरू होने की संभावना है। मुख्य परियोजना निदेशक मोहम्मद शेख ने बताया कि टेस्टिंग लगभग पूरी हो गई है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया को सूचित भी कर दिया है।
विज्ञापन
रोजा में जाम से मिलेगी निजात
अटसलिया ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने के बाद जाम से निजात मिल जाएगी। नेशनल हाइवे पर रोजा अड्डे के पास लगने वाले जाम का संकट खत्म हो जाएगा। सीतापुर से आने वाहन जमुका दोराहे से होते हुए बरेली मोड़ होकर आगे को निकल जाएंगे।