फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tense peace in Sahora...effort to maintain status quo

Shahjahanpur News: सहोरा में तनावपूर्ण शांति...यथास्थिति बनाए रखने की कवायद

Sat, 21 Sep 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Tense peace in Sahora...effort to maintain status quo
शाहजहांपुर में एसपी राजेश एस. को ज्ञापन देते ईदगाह कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत: स्वयं
सिंधौली/शाहजहांपुर। एक दिन पहले बवाल से गुजरे सिंधौली के सहोरा गांव में शुक्रवार को तनावपूर्ण शांति रही। जुमा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा और दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर यथास्थिति बरकरार रखने में सहयोग मांगा है। एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण कर शांति व्यवस्था परखी।
विज्ञापन


सिंधौली का सहोरा गांव बुधवार को चर्चा में आया था। एक पक्ष का आरोप था कि यहां पर एक देवस्थान के पास बनी मजार में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को ही रात में मजार का पुनर्निर्माण करा दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने फिर से मजार बनी देखी तो वे भड़क गए।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने मजार क्षतिग्रस्त करने के साथ ही दीवारें भी ढहा दीं। शिवलिंग रखकर गांव वालों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। शाम को पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से मंदिर में तोड़फोड़, फायरिंग करने के आरोप में 25 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल के बाद शुक्रवार को मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुवायां के एसडीएम संजय पांडेय और सीओ पंकज पंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। देवस्थान परिसर में पुजारी के साथ ही तमाम लोग भी मौजूद रहे। अधिकतर लोगों का कहना था कि गांव में पहले कभी दोनों पक्षों में कोई झगड़ा नहीं हुआ है।
सिद्ध बाबा के स्थान पर हर महीने की अमावस्या में मेला भी लगता है। इसमें मुस्लिम पक्ष के लोग भी आते हैं लेकिन कभी कोई विवाद नहीं हुआ। यह पहली बार हुआ है कि कुछ लोगों की खुराफात के कारण बवाल हो गया। लोगों ने बताया कि गांव में करीब एक हजार वोटर है। इनमें करीब 150 मुस्लिम मतदाता होंगे। सभी लोग मिलजुलकर रहते हैं। पहली बार हुआ है कि मजार और देवस्थान को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि वे लोग चाहते हैं कि सबकुछ पहले की तरह शांतिपूर्ण हो जाए। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी शांति चाहते हैं। गांव में रहने वाले एक परिवार ने कहा कि वे कई वर्षों से मजार में जा रहे थे। जो हुआ सो हुआ लेकिन अब सब लोग शांति से रहें।



मजार में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाए
शाहजहांपुर। प्रबंध समिति ईदगाह के प्रतिनिधि मंडल ने सिंधौली के सहोरा गांव में प्राचीन मजार को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई के लिए एसपी राजेश एस. को ज्ञापन दिया।
शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि दो-तीन दिन पहले कुछ लोगों ने प्राचीन मजार को क्षतिग्रस्त कर वहां शिवलिंग स्थापित कर दिया था। विरोध पर प्रशासन ने शिवलिंग हटवा दिया और मजार को सही करवा दिया। बृहस्पतिवार को भीड़ ने धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर शिवलिंग स्थापित कर दिया। इससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में कमेटी के सदर राहत अली खां, सचिव सैयद कासिम रजा, आफाक अली खां, मौलाना अनीस रजा खां, अनीस अत्तारी मौजूद रहे।

-------



पुवायां के एसडीएम और सीओ संयुक्त रूप से जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संजय पांडेय, एडीएम प्रशासन
--
गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। अगर कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजेश एस., एसपी

शाहजहांपुर में एसपी राजेश एस. को ज्ञापन देते ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं

शाहजहांपुर में एसपी राजेश एस. को ज्ञापन देते ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं

शाहजहांपुर में एसपी राजेश एस. को ज्ञापन देते ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं

शाहजहांपुर में एसपी राजेश एस. को ज्ञापन देते ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed